देहरादून, अगस्त 7 -- उत्तराखंड कैबिनेट की गुरुवार को हुई बैठक में पशुपालन, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत ढांचे, पर्यटन, खेल, पेयजल और औद्योगिक विकास से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में राज्य सरकार ने गौ पालन योजना का दायरा बढ़ाते हुए सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी इसमें शामिल करने का निर्णय लिया। साथ ही बैठक में नई मजदूर नियमावली को भी स्वीकृति दी गई, जिसके अनुसार ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान और हर महीने की 7 तारीख तक वेतन मिलना सुनिश्चित किया गया है। उधर अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावासों के संचालन के लिए नई नियमावली को भी बैठक में मंजूरी दी गई। इसके अलावा इस बैठक में राज्य सरकार ने खेल विश्वविद्यालय में 122 नियमित पदों के सृजन को भी मंजूरी दे दी साथ ही वन विकास निगम में भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के ल...