हल्द्वानी, जुलाई 19 -- रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के पांच साल पूर्ण होने पर रामनगर के कोसी जैव विविधता उद्यान में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए क्योंकि पेड़ पौधे हमारे लिए बहुत जरूरी हैं। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, किसान आयोग के सदस्य संजय डार्बी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश मेहरा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, महामंत्री दीपक राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश आर्य, कल्पतरु वृक्षमित्र अध्यक्ष अतुल मेहरोत्रा, भूपेंद्र मेहरा, दीपक बंसल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बेरीनाग महाविद्यालय में पौधे रोपे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...