नई दिल्ली, अगस्त 21 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण, आर्थिक सहायता, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश में 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग दिया जा चुका है। इसके अलावा 8 हजार से अधिक महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को उद्यमिता और आजीविका के अवसरों से जोड़ा गया है।देहरादून में खुलेगा राज्य ...