नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में कुसुम कांता फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'ज्ञान गंगा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम' में प्रतिभाग किया। उन्होंने शिक्षकों को सम्मानित किया और मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके भविष्य की कामना की। विद्यार्थी इससे प्रेरित होंगे। धामी ने कहा कि यह समारोह प्रतिभाओं को पहचान देने और बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का प्रयास है। शिक्षा में सहयोग बच्चे के सपनों को पूरा करने में सहभागी बनना है।शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता मुख्यमंत्री ने स्व. कुसुम कांता के समर्पण को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन पिछले छह वर्षों से शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और कौशल विकास में क...