नई दिल्ली, अगस्त 31 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के कुंवावाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मन की बात' देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों और अभिनव प्रयासों को देश-दुनिया के सामने लाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' को जनआंदोलन बनाने का संदेश धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने और 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' के संकल्प को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया। नशा मुक्त युवा ही सशक्त और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान से युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता ब...