धामी ने युवाओं से रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- देहरादून के बिधौली स्थित यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से मेहनत, विनम्रता और लगातार सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। गुरुवार को आयोजित समारोह में छह विद्यार्थियों को सिल्वर प्लेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस वर्ष विश्वविद्यालय के कुल 4,795 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जा रही हैं। इनमें नियमित पाठ्यक्रमों के 3,806 और यूपीईएस ऑनलाइन के 989 विद्यार्थी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपाधि हासिल करने के बाद विद्यार्थियों के जीवन का नया अध्याय शुरू होता है और उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.