धामी ने चम्पावत में 96 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चम्पावत में लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 67.24 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 28.76 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान नवनिर्मित सर्किट हाउस और देवभूमि रजत जयंती पार्क का भी उद्घाटन किया। राज्य सरकार के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्देश्य जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना और स्थानीय लोगों को सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। धामी ने चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा को स्थानीय विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस राशि का इस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.