देहरादून, नवम्बर 25 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सपा सुप्रीमो और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा पलटवार किया। मंगलवार को रेसकोर्स में पत्रकारा से बातचीत में मुख्यमंत्री ने न केवल अखिलेश बल्कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार के राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी प्रहार किए। उन्होंने कहा कि अखिलेश की प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी बताती है कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री का मानसिक स्तर किस स्तर पर तक आ चुका है। केवल अखिलेश ही नहीं, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत कई लोग हैं, जिनको उनके परिजनों ने भारतीयता के मूल संस्कार ही नहीं सिखाए। भारतीय संस्कारों में तो अपनी से कम आयु के व्यक्ति का भी सम्मान करना सिखाया जाता है। उनके प्रति दुराग्रह नहीं रखा जाता। जबकि ये लोग अपने से बड़ों पर भी अमर्याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.