चंद्रशेखर बुड़ाकोटी। देहरादून, अगस्त 26 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में प्रस्तावित विस्तार में जहां नए विधायकों को मौका मिलेगा, वहीं कुछ मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाया भी जा सकता है। सूत्रों के अनुसार भाजपा हाईकमान मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले वर्तमान मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा भी कर रहा है। यदि अंतिम क्षणों तक कोई बड़ा बदलाव न हुआ तो दो मंत्रियों को सरकार से हटाकर संगठन में काम करने की अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस बार कैबिनेट में संतुलित रूप देने के लिए लोकसभावार प्रतिनिधित्व देने के फार्मूले पर काम किया जा रहा है। फार्मूला हर लोकसभा क्षेत्र से दो-दो विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान देने का है। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्र भी इस फार्मूले की पुष्टि कर रहे हैं। धामी मंत्रिमंडल में पिछले काफी समय से मंत्रियों के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.