धामी कैबिनेट का विस्तार आज, उत्तराखंड में 5 नए मंत्री लेंगे शपथ; किन जिलों से हो सकते हैं
देहरादून, मार्च 20 -- उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रहे किंतु-परंतु पर अब विराम लगने जा रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे। मंत्रिमंडल के सभी पांच रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार सुबह लोकभवन में राज्यपाल नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सूत्रों के अनुसार, इस बार कैबिनेट गठन में उन जिलों को प्राथमिकता दी गई है, जिन्हें अब तक प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया था। इसी क्रम में हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ और टिहरी जिलों के विधायकों में से चयन किए जाने की संभावना जताई जा रही है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने भी गुरुवार के अंक में कैबिनेट विस्तार के संकेत देते हुए खबर प्रकाशित की थी। गौरतलब है कि धामी कैबिनेट में रिक्त पांच पदों को भरने को लेकर लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.