धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर खटीमा में सुंदरकांड का पाठ
रुद्रपुर, जुलाई 4 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद पर पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उनके गृह क्षेत्र खटीमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिदेव मंदिर में सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही राहगीरों के लिए प्याऊ लगाकर शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की गई। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उत्तराखंड सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष दान सिंह रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल भी विकास और जनविश्वास के लिए याद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- CM पुष्कर धामी ने बनाया नया रिकॉर्ड, उत्तराखंड में 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले BJP के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.