धामी के जन्मदिन पर गंगा पूजन कर दीर्घायु की कामना
हरिद्वार, सितम्बर 16 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बुधवार को श्री महाराजा अग्रसेन घाट पर गंगा पूजन किया। उन्होंने गंगा का दुग्धाभिषेक कर मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सरकार विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भी मां गंगा से प्रार्थना की।कार्यक्रम में मेयर किरन जैसल, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला भाजपा महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार अरोड़ा, दीपांशु विद्यार्थी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.