रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- खटीमा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा फहराया और जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मां बिशना देवी ने भी अपने आवास पर भाजपा का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया। सोमवार को स्थापना दिवस पर बिशना देवी ने झंडारोहण के बाद कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस दौरान भाजपा नेता रंदीप पोखरिया, पूर्व जिला महामंत्री सतीश गोयल, मंडल अध्यक्ष जीवन धामी, जिला पंचायत सदस्य सूरज धामी, रिप्पन विश्वास आदि मौजूद रहे। इधर, नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद स्मारक की साफ-सफाई की। इसके बाद नगर पालिका परिषद खटीमा के सभागार में एक सभा आयोजित की गई, जिसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.