धामपुर शुगर मिल में 40 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया
बिजनौर, मई 22 -- धामपुर शुगर मिल के स्थापना दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय राजकीय रक्त केंद्र बिजनौर के सहयोग से किया गया। शिविर में मिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 40 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर मिल उपाध्यक्ष आशीष कुमार शर्मा, कारखाना महा प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता, दुष्यंत राणा, प्रेम प्रकाश सैनी, दिवाकर जैन, नवीन गुप्ता, गजेंद्र सिंह आदि समाजसेवी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.