बिजनौर, मार्च 5 -- धामपुर। आदर्श होली हवन समिति के तत्वावधान में 76वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य होली हवन जुलूस एवं शोभायात्रा निकाली गई। छह दिवसीय होली रंग महोत्सव के अंतर्गत निकले विशाल जुलूस में आकर्षक झांकियों, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों ने पूरे नगर को होली के रंग में सराबोर कर दिया। मोहल्ला खातियान स्थित स्वर्गीय पंडित गौरी शंकर शर्मा 'सुकोमल' के आवास के निकट प्रमुख चौराहे से जुलूस का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने नारियल फोड़कर, फीता काटकर और रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों को आयोजक समिति की ओर से विशेष रूप से तैयार पगड़ियां पहनाकर और बैज लगाकर सम्मानित किया गया।जुलूस में भगवान श्रीकृष्ण-राधा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम दरबार, महाकाली अखाड़ा, बजरंगबली, शिव...