बिजनौर, अप्रैल 7 -- धामपुर। बीएस किक्रेट क्लब धामपुर की ओर से सिंदर पाल जुनेजा मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन केएम इंटर कॉलेज के मैदान में रितेश जुनेजा व युवा सर्राफा संघ धामपुर के अध्यक्ष योगेश रस्तोगी उर्फ बाबू भैया की ओर से किया गया। नाइट किक्रेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय कर किया। जिसमें पहले दिन में दो मैच का आयोजन किया गया। पहला मैच पहाड़ी दरवाजा क्लब व धामपुर फ्लेम क्लब के बीच हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पहाड़ी दरवाजा क्लब धामपुर ने आठ ओवर में मात्र 96 रन बनाए। जिसमें अमान ने 50 रनमोहसिन ने 18 रन आतिफ कप्तान जीरो पर आऊट हो गए। सुहैल ने 2 रनअशोक 1, अनस ने 1 रन बनाए। दूसरी टीम धामपुर फ्लेम ने जवाब में छोटे से स्कोर को 7 ओवर 2 बाॅल में चैस कर दिया। जिसमें राघव ने 16 ब...