बिजनौर, मई 21 -- धामपुर स्योहारा मार्ग पर शीला टॉकीज के पास कार और ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में कार सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। अमित पुत्र जगराम सिंह निवासी कढ़ापुर, अमरोहा अपनी कार से धामपुर की ओर आ रहे था। कार में विवेक गौतम पुत्र सुखराम गौतम निवासी स्योहारा, हरीश पुत्र बाबूराम निवासी स्योहारा, सुरेंद्र तथा उनकी पत्नी कृष्णा भी सवार थे। बताया जा रहा है कि शीला टॉकीज के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में कार सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर ...