बिजनौर, मार्च 9 -- धामपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध असलहा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक तमंचा तथा तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार नगीना में हुए डॉ. राजकुमार हत्याकांड में गिरफ्तार शूटर विकास ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि हत्या में प्रयुक्त असलहा उसने धामपुर निवासी राजन से खरीदा था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े लोगों की तलाश तेज की। बताया गया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी थी कि राजन ने किन लोगों को हथियार बेचे हैं। पुलिस संदिग्धों पर नजर बनाए हुए थी। 9 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक अवैध असलहों के साथ सुंगमल फार्म हाउस के पास ट्यूबवेल के निकट खड़े हैं। किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.