मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मंसूरपुर। धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लि. के चेयरमैन एवं उत्तर भारत में "शुगर किंग" के नाम से मशहूर 86 वर्षीय कुंवर विजय कुमार गोयल के निधन पर मिल परिसर में मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि कुंवर विजय कुमार गोयल का शनिवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर निधन हो गया था। यह भी पढ़ें- मंडल के संस्थापक की जयंती पर बांटी मिठाईकुंवर विजय कुमार गोयल का योगदान मंसूरपुर शुगर मिल के फैक्ट्री मैनेजर विवश्वान त्रिपाठी ने बताया गया कि कुंवर विजय कुमार उन्हें शुगर इंडस्ट्री का भीष्म पितामह माना जाता था।उन्होंने अपनी उद्यमशीलता और दूरदर्शिता से धामपुर शुगर मिल का विस्तार करते हुए देश को पांच शुगर मिलें दीं। देश में शुगर उद्योग में नई तकनीक लाने का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है।श्रमि...