धान सीजन में मंडी के खुलेंगे दूसरे प्रवेश द्वार, किसान हेल्पडेस्क होगी स्थापित
हापुड़, जून 5 -- भारतीय किसान यूनियन एवं हापुड़ गुड़ गल्ला एसोसिएशन के पदाधिकारियों की नवीन मंडी स्थित मंडी सचिव के कार्यालय में गुरूवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। मंडी सचिव द्वारा जारी आदेश में किसानों की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए कई समस्याओं के समाधान का आदेश जारी किया गया।बैठक में व्यापारियों ने किसानों की मांगों का पूर्ण समर्थन किया। धान सीजन में आवश्यकता पड़ने पर दूसरा प्रवेश द्वार खोलने, किसान हेल्पडेस्क के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण, मंडी की जर्जर सड़कों की मरम्मत, हैंडपंप एवं वाटर कूलर की व्यवस्था तथा कांटों (तौल मशीनों) की समयबद्ध जांच जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को मंडी सचिव नीलिमा के समक्ष रखा गया। इसपर मंडी सचिव ने तत्काल किसानों की समस्या का निस्तारण कराया। इसपर किसानों व व्यापारियों ने खुशी जाहिर की।इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.