रांची, मार्च 11 -- सोनाहातू। थाना क्षेत्र के सिगीद गांव में बुधवार को धान व्यापारी को किसान ने वजन की हेराफेरी करते पकड़ा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिगीद गांव के द्वारका सिंह मुंडा के धान को बाजार दर से बारेन्दा गांव निवासी राखोहरी साव का पुत्र व्यापारी कृष्ण साव खरीद रहा था। धान की बोरी कम्प्यूटर कांटा में वजन करने के क्रम में ग्रामीणों का वजन कम होने का शक हुआ। जिसमें बोरी को दूसरा कम्प्यूटर कांटा में वजन कराते ही डेढ़ किलो कम पाया गया। ग्रामीणों ने इसपर धान व्यापारी कृष्ण साव की पिटाई दी। इस घटना के पूर्व में भी धान व्यापारी कृष्ण को कई गांवों में भी वजन कम कर किसानों के धान खरीददारी में हेराफेरी करते पकड़ा गया था। सिगीद गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र के किसानों से अपील करते हुए कहा है कि ऐसे जालसाजी और हेराफेरी करने वाले धान व...