घाटशिला, जून 1 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार में मुस्लिम बस्ती स्थित हाटचाली में रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह धान से लदे एक ट्रक संख्या ओआर 11 एल 0432 ने अनियंत्रित होकर बिजली के खंभा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बिजली का एक खंभा पूरी तरह से टूट गया। जबकि दो अन्य खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद मुस्लिम बस्ती के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने धान लदे ट्रक को घेर लिया और मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया। घटना के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना थाना प्रभारी राजेश कुमार को दी। सूचन...