मुंगेर, जनवरी 31 -- टेटियाबंबर,एसं.। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर-गंगटा मुख्य मार्ग पर देवघरा के समीप शुक्रवार को एक धान लदा पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। नोनाजी पैक्स का पिकअप वाहन धान से लदा हुआ था और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद धान की बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। वाहन पलटने के बाद चालक ने शीशा तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.