शामली, जून 5 -- शामली। खरीफ सीजन को लेकर कृषि विभाग ने धान रोपाई के लक्ष्य के को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन की ओर से जिले को वर्ष 2026-27 के लिए 20,576 हेक्टेयर में धान रोपाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग को शासन द्वारा किसानों को गुणवत्तायुक्त 438.50कुंतल धान बीज उपलब्ध करा रहा है। जिसका वितरण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। लेकिन अभी तक मात्र 40 कुंतल धान बीज लेने के लिए ही पोर्टल पर आवेदन किया गया है। जिले को अब तक शासन से 438.50 कुंतल धान बीज प्राप्त हो चुका है। यह भी पढ़ें- अधिक से अधिक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराएं इनमें से आठ कुंतल से अधिक बीज किसानों को वितरित किया जा चुका है, जबकि विभाग के पास अभी भी करीब 430 कुंतल धान बीज उपलब्ध है। विभागीय जानकारी के अनुसार एक हेक्टेयर क्षेत्र...