धान रोपाई से पहले खाद उपलब्ध कराने की उठाई मांग
गौरीगंज, मई 25 -- अमेठी। सांसद किशोरी लाल ने किसानों की समस्याओं को लेकर अमेठी, सुलतानपुर और रायबरेली के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। सांसद ने धान की नर्सरी और रोपाई के मौसम को देखते हुए किसानों के लिए डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है।सांसद ने अपने पत्र में कहा कि खेती-किसानी गांव और देश की आत्मा है। धान की रोपाई के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए प्रशासन को समय रहते जरूरी इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खाद की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था ऐसी हो कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और रोपाई कार्य प्रभावित न होने पाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.