गोपालगंज, अगस्त 2 -- उचकागांव,एक संवाददाता। स्थानीय थाने के बालाहाता गांव के किसान का भगवान टोला में स्थित खेत में धान की रोपाई करने जाने से मना करने पर कुछ लोगों ने कामगार राजकुमार राम की जमकर पिटाई की गई। बीच-बचाव में आए उनके भाई शिवकुमार राम और मां की भी जमकर पिटाई की गई। इस दौरान आरोपितों ने उनके भाई का अस्सी हजार रुपये कीमत की मोबाइल और मां के गले में पहने मंगलसूत्र को छीन लिया गया। घटना 28 जुलाई की है। मामले में जख्मी कामगार राजकुमार राम के आवेदन पर गांव के राकेश राम, उनके भाई हरकेश राम, अभिषेक राम, इंदल राम, इंद्रदेव राम, नेहा कुमारी सहित नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...