धान रोपाई का एक तिहाई रकबा घटा तो मक्का 13 गुना बढ़ा
भदोही, मई 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मानसून शुरू होने के पूर्व ही शासन ने खरीफ सीजन के लिए फसलों का रकबा तय कर दी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में धान रोपाई का रकबा एक तिहाई घटा दी गई है। जबकि मक्का का 13 गुना रकबा बढ़ा दी गई है। मोटा अनाज की खेती को लेकर शासन का रुझान बढ़ा है। इस बार धान का रकबा करीब एक तिहाई तक घटा दिया गया। 54 हजार के सापेक्ष 36 हजार हेक्टेयर में ही धान की खेती की जाएगी जबकि मक्का की खेती 109 की बजाए 1400 हेक्टेयर में की जाएगी। इसका 13 गुना रकबा बढ़ाया गया है। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि जिले में कुल दो लाख 46 हजार किसान पंजीकृत हैं, जबकि करीब 75 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। इससे कृषि विभाग की ओर से हर साल रबी और खरीफ के सीजन में खेती का रकबा तय किया जाता है। 2024 में 45 हजार 148 हेक्टेयर रकबे में खरीफ की खेती हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.