धान रोपाई का इस वर्ष 18 हजार हेक्टेयर घटा रकबा
भदोही, जून 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में धान रोपाई का राकबा इस वर्ष करीब एक तिहाई घट गया है। जबकि मक्का खेती का रकबा 13 गुना बढ़ा दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में धान रोपाई का रकबा एक तिहाई करीब 18 हजार हेक्टेयर घटा दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 54 हजार हेक्टयर में धान फसल की खेती हुई थी। लेकिन इस वर्ष एक तिहाई रकबा घटाते हुए 36 हजार हेक्टेयर कर दी गई है। जबकि मक्का की खेती 109 के बजाए 1400 हेक्टेयर में की जाएगी। इसका 13 गुना रकबा बढ़ाया गया है। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि जिले में कुल दो लाख 46 हजार किसान पंजीकृत हैं, जबकि करीब 75 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। इससे कृषि विभाग की ओर से हर साल रबी और खरीफ के सीजन में खेती का रकबा तय किया जाता है। 2024 में 45 हजार 148 हेक्टेयर रकबे में खरीफ की खेती हुई थी जबकि 27 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.