भागलपुर, जुलाई 21 -- पूर्णिया से मनोज कुमार की रिपोर्ट जिले में लगातार हो रही वर्षा और अनुकूल मौसम के कारण धान रोपनी का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। कृषि विभाग द्वारा इस वर्ष 1.08 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में करीब 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान रोपनी पूरी हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 65 प्रतिशत है। समय पर और पर्याप्त बारिश होने से खेतों में नमी बनी हुई है। इसके कारण किसानों को सिंचाई के लिए डीजल पंप पर कम निर्भर रहना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Siwan News झमाझम बारिश ने धान की रोपाई को दी रफ्तार, 53 फीसदी रोपाई पूर्ण इससे खेती की लागत में कमी आई है और रोपनी कार्य को भी गति मिली है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किसान सुबह से शाम तक रोपनी कार्य में जुटे हु...