गया, जुलाई 15 -- धान रोपनी के मौसम में किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है।टिकारी और कोंच प्रखंड में कृषि कार्य के लिए प्रतिदिन 18 से 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। टिकारी विस से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुमंत कुमार ने ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में धान की रोपनी शुरू हो चुकी है, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण किसान सिंचाई के लिए पूरी तरह बिजली पर निर्भर हैं। मऊ पीएसएस से किसानों को निर्धारित आठ घंटे के बजाय मुश्किल से तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल सुमंत कुमार ने कहा कि जल्द ही पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई तो धान की फसल प्रभावित होगी और किसानों ...