धान में रोग, कीट एवं खरपतवार नियंत्रण की मिली जानकारी
अररिया, अगस्त 21 -- अररिया, निज प्रतिनिधि कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से सदर प्रखंड के हृदयपुर में मौसम की बेरुखी के बीच धान में लग रहे विभिन्न प्रकार के रोग, कीट एवं खरपतवार नियंत्रण को लेकर प्रशिक्षण आयोजित की गई। इस दौरान किसानों को धान की फसल में खरपतवार प्रबंधन एवं रोग-कीटों की रोकथाम के वैज्ञानिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के शस्य वैज्ञानिक डॉ रामनरेश ने धान में खरपतवार की पहचान, नुकसान एवं प्रभावी नियंत्रण की जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. संजीत कुमार ने धान में प्रमुख रोग एवं कीटों की पहचान तथा उनकी रोकथाम एवं प्रबंधन के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। यह दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि मौजूदा समय में बारिश कम होने के कारण धान में विभिन्न प्रकार के रोगों और कीट एवं खरपतवार की संभावना बढ़ जाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.