सहरसा, अप्रैल 6 -- सोनवर्षा राज। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को डीसीएलआर धीरज कुमार ने खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत पैक्सों में धान भंडारण की जांच के लिए विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान भंडारित धान की मात्रा, गोदाम की स्थिति और अभिलेखों का मिलान किया गया। उन्होंने पोर्टल और वास्तविक भंडारण में अंतर न होने की सख्ती से जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...