धान बीज वितरण में देरी पर जेएलकेएम ने सौंपा ज्ञापन
रांची, जून 13 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में किसानों को समय पर धान बीज उपलब्ध नहीं कराए जाने के विरोध में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज महथा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने अविलंब धान बीज वितरण सुनिश्चित करने की मांग की। देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि धान की खेती का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक किसानों के बीच सरकारी स्तर पर धान बीज का वितरण नहीं किया गया है। इसके कारण किसान निजी दुकानों से ऊंची कीमत पर बीज खरीदने को मजबूर हैं, जिससे खेती की लागत बढ़ रही है और उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.