पलामू, जून 11 -- विश्रामपुर। ऊंटारी रोड प्रखंड के मुरमाखुर्द के एक किसान सुरेश महतो 2020 में बिक्री किये गए धान के पैसे के लिए अबतक कार्यालयों के चक्कर काट रहा है लेकिन अभीतक उसके दुखते दर्द पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया फलतः अब उसे न्यायलय पर ही भरोसा बची है। उसने अभीतक अपनी बातों को न सर्फ जिले के उपायुक्त सहित सभी संबधित अधिकारियों से गुहार लगा चुका है बल्कि अपनी दुखदर्द को झारखंड के सीएमओ व कृषि मंत्री तक पहुंचा दिया है लेकिन छह वर्ष बीतने के बाद भी उसके बकाए 80 हजार रुपये का भुगतान नहीं हो सका। किसान सुरेश महतो ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वे 15 मई 2020 को 39 क्विंटल धान पैक्स में बेचा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...