धान नर्सरी रोग से बचाएं किसान, बरतें एहतियात
भदोही, मई 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अगार में धान की नर्सरी डालने वाले किसानों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है। इन दिनों धान नर्सरी में रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। सिवान में तैयार हो रहे धान नर्सरी का पौधा पीला पड़ने लगा है। ऐसे में किसान कृषि वैज्ञानिकों से उचित परामर्श लेकर धान नर्सरी को रोग की चपेट में आने से बचा सकते हैं। धान नर्सरी का नियमित देखभाल करना अत्यंत जरूरी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि इन दिनों धान नर्सरी का नियमित देखभाल करना जरूरी है। थोड़ी सी चूक से किसानों को नुकशान उठाना पड़ सकता है। धान नर्सरी की दो से तीन दिन के अंतराल पर सिंचाई करें। सिंचाई के बाद यदि नर्सरी में भरे हुए पानी का तापमान बढ़ जाता है तो उसे तुरंत निकालने का प्रबंध करें। याद रहे कि सिंचाई हमेशा शाम के समय करें औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.