धान-दलहन के साथ श्रीअन्न उत्पादन पर बढ़ा जोर
गोंडा, मई 21 -- गोण्डा, संवाददाता। आगामी खरीफ सीजन में कृषि विभाग ने जिले में फसल विविधीकरण की रणनीति अपनाते हुए धान के साथ दलहन और श्री अन्न की खेती को बढ़ावा देने का फैसला किया है। विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में इस बार अरहर, मूंग और मिलेट्स के रकबे में कई गुना वृद्धि की गई है, जबकि मक्के का लक्ष्य घटा दिया गया है। कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष जिले में कुल एक लाख 74 हजार 494 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ फसलों की बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष यह लक्ष्य एक लाख 77 हजार हेक्टेयर से अधिक था। विभाग का कहना है कि इस बार अधिक उत्पादन के साथ कम पानी वाली और संतुलित फसलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- खरीफ बीजों के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखा रहे किसानपिछले साल की अपेक्षा इस बार धान का बढ़ा लक्ष्य जिले में धान का लक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.