रामपुर, दिसम्बर 9 -- धान क्रय केंद्रों पर खरीद में धांधली का आरोप लगाकर किसान मंडी समिति परिसर में धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने किसानों को समझाया। साथ ही किसान के धान की तौल कराई। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा ने बताया कि मंडी समिति में बने क्रय केंद्रों पर किसानों की पिछले एक माह से तौल नहीं की जा रही थी। इसकी शिकायत उन्होंने जिला अध्यक्ष से की तो सभी इकट्ठा होकर मंडी समिति पहुंच गए और सरकारी क्रय केंद्र प्रभारी से धान खरीद का रजिस्टर और किसानों की सूची दिखाने की मांग की। आरोप है कि प्रभारी द्वारा कोई रजिस्टर नहीं दिखाया गया। इसके बाद सभी धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि केंद्र पर एक व्यक्ति ने तौल के नाम पर अवैध वसूली की। हालांकि वह लौटाने पर राजी हो गया। सूचना पर नायब तहसीलदार राजेश कुमार पहुंच और किसानो...