धान तौल को अधिक कांटे लगाये विपणन विभाग
काशीपुर, सितम्बर 29 -- जसपुर, संवाददाता। भाकियू की मासिक पंचायत में धान खरीद के लिए तौल कांटे लगाने पर चर्चा की गई। किसानों ने एसडीएम से मिलकर अफसरों से इस बाबत वार्ता कराने को कहा। एसडीएम ने जल्द वार्ता कराने का भरोसा दिलाया। मंगलवार को मंडी समिति सभागार में आयोजित मासिक बैठक में शहीद भगत सिंह का जन्मदिन उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया। इसके अलावा किसान नेता भूपेंद्र सिंह सरां के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में छह अक्तूबर को महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन मनाने पर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि काशीपुर मंडी समिति में जसपुर और काशीपुर के किसान जन्मदिन मनाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष प्रेम सहोता ने कहा कि एक अक्तूबर से धान की खरीद होनी है और फसल भी लगभग तैयार है। वरिष्ठ विपणन विभाग खरीद के हिसाब से तौल कांटे लगाए। बैठक के बाद किसान एसडीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.