फरीदाबाद, मार्च 25 -- पलवल, संवाददाता। अनाज मंडी में धान घोटाले के मामले में एफसीआई के डीएम ने सख्त कार्रवाई की है। गुणवत्ता जांच में लापरवाही पर कर्मचारियों को हटाया गया। अब नए अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि यह मामला अनाज मंडी से एफसीआई गोदामों में जमा किए गए चावल की गुणवत्ता से जुड़ा है। आरोप है कि मिल मालिकों और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से मानक से कम गुणवत्ता वाला चावल गोदाम में पहुंचाया गया। जांच के दौरान बड़ी संख्या में चावल के सैंपल तय मानकों पर खरे नहीं उतरे।आरोप है कि बताया गया कि गोदाम में जमा करीब साढ़े तीन हजार कट्टों के सैंपल फेल हो गए, जिसके बाद एफसीआई ने चावल लेने से साफ इनकार कर दिया। इस गड़बड़ी के सामने आने पर विभाग में हड़कंप मच गया। पिछले दिनों होडल से हजारों कट्टे चावल ट्रकों में भरकर गोदाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.