दुमका, अप्रैल 12 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। रानेश्वर थाना क्षेत्र के बागादाड़ गांव से एक सड़ा गला शव पुलिस ने बरामद किया है। शनिवार को चौकीदार के सूचना पर रानेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और एक धान खेत से महिला की शव को बरामद किया। मृतका की शिनाख्त शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के भिलाईपानी गांव के मेरिना हेम्ब्रम (50) के रूप में हुई है। मृतका की पुत्री सुकुमनी मुर्मू ने महिला की शिनाख्त की है। रानेश्वर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दी है। घटना को लेकर डीएसपी मुख्यालय इकुड़ डुंगडुंग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाईपानी गांव के मेरिना हेम्ब्रम रानेश्वर के बागादाड़ गांव में रहकर खेती बाड़ी की कार्य कर रही थी। वह खेत में गरमा धान की खेती की थी। कई दिन पूर्व वह धान खेत मे खरपतवार कर रही थी...