दुमका, अप्रैल 25 -- दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गुंदलिया, रंगामटिया, गुमरो, जेरुआ सहित आसपास के गांवों के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो को ज्ञापन सौंपकर जल्द धान खरीद प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की। किसानों ने बताया कि धान खरीद की शुरुआत से ही वे नजदीकी लैम्प्स प्रबंधक अजीत मंडल के यहां अपनी उपज बेचने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद पोर्टल बंद हो गया। इसके बाद दुमका के डीसीओ द्वारा धान को दुमका में बेचने की व्यवस्था की बात कहकर किसानों से धान मंगवाया गया। किसानों का आरोप है कि जब वे धान लेकर दुमका पहुंचे तो वहां भी पोर्टल चालू नहीं होने की बात कहकर धान को मिल में ही रखवा दिया गया। यह भी पढ़ें- पैक्स संघ ने खाद आपूर्ति मंत्री डॉ इरफान अंसारी को धान अधिप्राप्ति अवधि विस्...