अंबेडकर नगर, दिसम्बर 16 -- भीटी, संवाददाता। धान खरीद में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित करने के लिए उपजिलाधिकारी भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बी पैक्स भीटी एवं एफसीआई भीटी धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारियों राकेश कुमार सिंह तथा नीरज त्रिपाठी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के हित में संचालित धान खरीद अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी केंद्र पर बिचौलियों के माध्यम से धान की खरीद का प्रयास पाया गया तो संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य और निर्बाध सुविधा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.