रांची, मार्च 16 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड विधानसभा में विधायक जनार्दन पासवान ने प्रतापपुर प्रखंड में धान खरीद में कथित घोटाले का मामला उठाया। उन्होंने ध्यानाकर्षण के माध्यम से सदन में कहा कि उनके क्षेत्र में धान खरीद की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों के पास जमीन तक नहीं है, उनके नाम पर 100 से 300 क्विंटल तक धान खरीद की फर्जी पर्ची उनके पास है। विधायक ने यह भी कहा कि बिहार से धान लाकर झारखंड में बेचा जा रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया संदिग्ध बन गई है। खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि इस तरह का कोई मामला अब तक सरकार के संज्ञान में नहीं आया है। धान की प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। सत्यापित होने के बाद ही प्रक्रिया पूरी की जाती है। उन्होंने घोटाला शब्द पर आपत्ति जताई। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.