आरा, जनवरी 2 -- आरा। आरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व बीसीओ के साथ आपूर्ति व्यवस्था और धान अधिप्राप्ति की समीक्षा शुक्रवार को की गई। इस दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारु संचालन, लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने, धान अधिप्राप्ति की प्रगति, किसानों से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान क्रय, भुगतान की स्थिति तथा केंद्रों पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाते हुए किसानों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.