कटिहार, फरवरी 10 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि धान खरीद में राज्य के 34 जिलों की उपलब्धि पिछले वर्ष अब तक हुई खरीद के अनुपात में माइनस में है। पिछले वर्ष हुई खरीद के मुकाबले 9 फरवरी तक हुई धान खरीद में कटिहार जिला 11.24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर है। सबसे अधिक वृद्धि दर बक्सर में 26.19 प्रतिशत, तीसरे स्थान पर दरभंगा 8.71 प्रतिशत तथा चौथे स्थान पर मधुबनी जिला 6.20 प्रतिशत के साथ है। अन्य जिलों में खरीद की उपलब्धि दर में कोई वृद्धि दर्ज नहीं की गई है। शेष 34 जिलों की उपलब्धि पिछले वर्ष के मुकाबले बहुत ही कम है। राज्य में अब तक 3685000 एमटी लक्ष्य के अनुपात में 2297433 एमटी धान की ही खरीद संभव हो पाई है। अब तक 62.35 प्रतिशत धान की ही खरीद हो पाई है। बताते चलें कि धान खरीद के लिए 28 फरवरी अंतिम तिथि है। जिले में भी लक्ष्य के अनुपात मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.