धान खरीद में किसानों को परेशानी हुई तो आंदोलन करेगी भाकियू
काशीपुर, सितम्बर 8 -- जसपुर, संवाददाता। भाकियू की मासिक पंचायत में मंगलवार को छह प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि धान खरीद में किसानों को परेशानी हुई तो भाकियू आंदोलन करेगी। वहीं युवा ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह को वरिष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मंगलवार को मंडी समिति सभागार में हुई बैठक में किसानों ने कहा कि एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू होनी है। अधिक से अधिक किसानों का धान तुले, इसके लिए पूरे ब्लॉक में 50 धान क्रय केंद्र खोले जाएं। किसानों ने कहा कि मिलर्स ने चावल का भुगतान न होने के कारण धान खरीद से इन्कार किया है। सरकार या तो मिलर्स का भुगतान करे या किसानों के धान की खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित करे। किसानों ने कहा कि ऐसी व्यवस्था नहीं होने पर भाकियू आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उन्होंने धान क्रय केंद्रों पर ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.