धान खरीद में किसानों का शोषण बंद कर एमएसपी देने की मांग
रुद्रपुर, अगस्त 17 -- सितारगंज, संवाददाता। अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से सोमवार को मंडी सभागार में किसानों की बैठक आयोजित की गई। इसमें धान खरीद नीति की आलोचना करते हुए किसानों ने कहा कि वर्ष 2007-08 से अब तक फसल खरीद में किसानों का लगातार शोषण हो रहा है। किसानों ने आरएफसी के माध्यम से धान खरीद कराने तथा कच्चे आढ़तियों, यूसीएफ और अन्य सहकारी केंद्रों से खरीद तत्काल बंद करने की मांग की। उन्होंने धान खरीद व्यवस्था को वर्ष 2007-08 की तर्ज पर आरएफसी के माध्यम से संचालित करने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि कच्चे आढ़तियों के माध्यम से धान खरीद की नीति के कारण प्रदेश के किसानों को हर वर्ष तीन से चार हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। आढ़तियों के माध्यम से खरीद शुरू होने के बाद उन्हें फसल का मूल्य एमएसपी से 30 से 40 प्रतिशत तक कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.