किशनगंज, जनवरी 31 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार में खरीफ सीज़न के तहत जारी धान खरीद अभियान में किशनगंज पिछड़ रहा है। टॉप-5 जिले में शामिल किशनगंज जिला लगभग 9वें स्थान पर पहुंच गया है। राज्य के कई बड़े कृषि-उत्पादक जिलों की तुलना में किशनगंज की खरीद धीमी हो गयी है। किशनगंज में शनिवार तक किसानों से प्राप्त धान की कुल मात्रा लगभग 44,300 मीट्रिक टन है, जबकि धान से चावल मिल तक लगभग 5,130 मीट्रिक टन की डिलीवरी हो चुकी है। इसके साथ ही चावल मिल से अग्रिम सीएमआर लगभग 4,205 मीट्रिक टन और एसएफसी को सीएमआर लगभग 3,741 मीट्रिक टन भेजा जा चुका है। इन आंकड़ों के अनुसार, किशनगंज की खरीद मात्रा प्रदेश के शीर्ष खरीद जिलों से काफी पीछे है, लेकिन खरीद की गति में सुधार जारी है। किशनगंज में भी यदि खरीदी केंद्रों की संख्या व किसानों की भागीदारी बढ़ाई जाए, ...