धनबाद, दिसम्बर 26 -- धनबाद, अमन्या सुरेश धान खरीदारी का भुगतान 48 घंटे में किसानों को करने का सरकार का दावा फेल हो गया। किसानों से धान खरीदारी का सिलसिला चल रहा है, लेकिन किसानों ने जो धान केंद्रों को दिया, उसका भुगतान उन्हें अब तक नहीं मिला है। मालूम हो कि धनबाद जिले में 15 दिसंबर से धान खरीदारी शुरू हुई थी। जिले में इस बार कुल 7441 किसान धान की ब्रिक्री कर रहे हैं। धान की खरीदी में सबसे बुरा हाल धनबाद जिले का है, जहां 29 किसानों से अब तक सिर्फ 948 क्विंटल ही धान खरीदी हुई है। इनमें विभाग से 15 किसानों को ही अब तक राशि भुगतान किया गया है। शेष 14 किसान अब भी राशि का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि सरकार की ओर से घोषणा हुई थी कि इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 48 घंटे में एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.