मिर्जापुर, जनवरी 1 -- मिर्जापुर। खाद्य आयुक्त अनामिका सिंह ने अनियमतिता के आरोप में राजगढ़ धान क्रय केंद्र ए और बी के प्रभारी व क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राजेश कुमार को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। राजगढ़ क्रयकेंद्र पर अभी किसी भी एमआई की नियुक्ति नहीं की गई है, जिससे इस क्रय केंद्र पर धान खरीद की प्रक्रिया प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शीघ्र ही व्यवस्था कर ली जाएगी। तब तक इस क्रयकेंद्र के किसान अन्य क्रयकेंद्र पर भी धान बेंच सकते है। उनका धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाएगा। राजगढ़ क्रय केंद्र के प्रभारी राजेश कुमार का हाल ही में एक आडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने एक बिचौलिए से धान खरीदने के संबंध में बातें कर रहे थे। इस आडियो का डीएम पवन कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.